Computer कितने प्रकार के होते हैं – कम्प्यूटर के प्रकार | Types of Computer in Hindi 2023


कम्प्यूटर कितने प्रकार के होते हैं –

 


कम्प्यूटर के प्रकार – अनुप्रयोगों के आधार पर कम्प्यूटर तीन वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है- एनालॉग कम्प्यूटर (Analog Computer), डिजिटल कम्प्यूटर (Digital Computer) और 

हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer)



एनालॉग कंप्यूटर क्या है:




वह कंप्यूटर जिसके द्वारा भौतिक मात्राओं को मापा जाता है जैसे तापमान, दाब, गति, लंबाई तथा चौड़ाई एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है। एनालॉग कंप्यूटर का इस्तेमाल मुख्य रूप से विज्ञान तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है घर तथा ऑफिस के कार्यो के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।


Digital Computer क्या है:


डिजिटल कंप्यूटर वह Computer होते हैं जो Data को बाइनरी रूप में अथार्त 0 और 1 डिजिट में कार्य करते हैं। इसका मुख्य लाभ यह है की ये तुरंत और पुनः प्रोग्राम करने योग्य हो जाते है। वर्तमान में इसी तरह की कम्प्यूटर प्रचलित है जैसे इसके कुछ उदाहरण स्मार्टफोन, टैब, लैपटॉप और कैलकुलेटर हैं।


Type of Digital Computer :


  1. सुपर कंप्यूटर (Super computer)

  2. मेनफ़्रेम कंप्यूटर (Mainframe computer)

  3. मिनी कंप्यूटर (Mini computer)

  4. माइक्रो कंप्यूटर (Micro computer)


  1. सुपर कंप्यूटर (Super computer)


महासंगणक (supercomputer) उन संगणकों को कहा जाता है जो वर्तमान समय में गणना-शक्ति तथा कुछ अन्य मामलों में सबसे आगे होते हैं। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सुपर कंप्यूटर बहुत बड़े-बड़े परिकलन और अति सूक्ष्म गणनाएं तीव्रता से कर सकता है।


सुपर कंप्यूटर का उपयोग बहुत ही जटिल कार्यों जैसे परमाणु अनुसंधान या मौसम के पैटर्न की भविष्यवाणी के लिए किया जाता है।


  1. मेनफ़्रेम कंप्यूटर क्या है !


मेनफ्रेम कम्प्यूटर एक शक्तिशाली कम्प्यूटर होते हैं। इनकाआकार व कार्य क्षमता mini व micro computer दोनो से ज्यादा होती है। इन कम्प्यूटर में हजारों माइक्रो-प्रोसेसर का प्रयोग किया जाता है, जिससे इनकी डेटा प्रोसेस करने की गति अत्यन्त तीव्र होती है।


  1. Mini Computer kya hai:

 

मिनी कम्प्यूटर किसे कहते हैं? मिनी कम्प्यूटर को केवल मिनी भी कहतें हैं। ये एक Multi user system होता है, मतलब इसमें एक साथ कई लोग (multi user) काम कर सकते हैं। इस कम्प्यूटर के मुख्य भाग को एक बिल्डिंग में रख दिया जाता है, एवं उसके साथ कई टर्मिनल (क्लाइन्ट कम्प्यूटर) को जोड़ दिया जाता है।


  1. माइक्रो कंप्यूटर क्या है समझाइए?


माइक्रो-कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसमें माइक्रो-प्रोसेसर इसके सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में होता है। मेनफ्रेम और मिनी कंप्यूटरों की तुलना में इनका आकार छोटा होता है।


Hybrid Computer kya hai:


हाइब्रिड कंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर है जिनमे एनालॉग कंप्यूटर के साथ साथ डिजिटल कंप्यूटर के भी फीचर्स होते है | यह Analogue Signals को स्वीकार करता है और प्रोसेसिंग से पहले उन्हें डिजिटल रूप में परिवर्तित करता है। तो Hybrid Computers, कॉन्टिनुएस और डिस्क्रीट दोनों प्रकार के डेटा को प्रोसेस कर सकते है।




Conclusion :


हम आशा करते हैं कि यह post आपको पसन्द आई होगी इस पोस्ट में हमने बताया है कम्प्यूटर कितने प्रकार के होते हैं और Types of Computer in Hindi अगर आपका कोई सवाल हो तो नीचे हमे comment करे मै जवाब ज़रूर दुंगा। Thank You For Reading ☺️!

 


Post a Comment

Previous Post Next Post